गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के होनहार युवा राजेश्वर कांत दूबे एक बार फिर भारत का परचम अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराने जा रहे हैं। वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली से रशियन और मध्य एशियाई अध्ययन में पीएचडी कर रहे दूबे, 12 से 18 अगस्त 2025 तक रूस के कालिनिनग्राड में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ऑल रशियन यूथ एजुकेशन फोरम “SHUM” में भारत के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे।
इससे पहले, वे World Youth Festival, Sochi 2024 में भी रूस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय युवा नेतृत्व, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कूटनीतिक संवाद में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
राजेश्वर कांत दूबे न केवल एक शोधार्थी हैं, बल्कि जेएनयू में एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष के रूप में छात्र हितों, शिक्षा सुधारों और सामाजिक मुद्दों के लिए संघर्षरत एक प्रेरणादायी नेता भी हैं। उनका यह चयन भारत की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति और युवाओं की नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।
0 Comments