*आज दिनांक 01.10.2022 क़ो अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वांचल कंस्ट्रक्शन मजदूर संघ गोरखपुर ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर उपश्रमायुक्त कार्यालय पर दिन में 11बजे से श्रीं राधे कृष्ण की अध्यक्षता में धरना दिया जिसका का संचालन महामंत्री के पीं त्रिपाठी ने किया*
*उपश्रमायुक्त महोदय के धरना स्थल लगभग 01.30 बजे उपस्तिथ हुए, माननीय मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन क़ो संबोधित ज्ञापन संघ द्वारा सौपा गया..भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय विभाग प्रमुख राकेश जी, भारतीय मजदूर संघ जिला* *कार्यकारी अध्यक्ष बजरंगी दूबे, जिला मंत्री संजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष बद्रीश शुक्ला, पूर्वांचल कंस्ट्रक्शन मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री राधेकृष्ण त्रिपाठी,महामंत्री श्री के पी त्रिपाठी उपस्तिथ रहें.* *उपश्रमायुक्त महोदय को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को दिए गए ज्ञापन में सात प्रमुख मांगो पर तथा मजदूरों की अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया।*
*जो मांगे निम्नवत है*
*1- भवन सन्निर्माण कल्याण कर्मकार कल्याण बोर्ड बचाने ।*
*2- निर्माण श्रमिकों को को योजनाओं का लाभ दिलाने -*
*3- बोर्ड और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने **
*4- पहले आओ पहले पाओ की नीति लागू कराने **
*5- श्रमिकों एवं श्रम कार्यालय ( भवन विभाग) को दलालों से मुक्त कराने हेतु।*
*6- समस्त निर्माण श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित कराने हेतु।*
*7- भवन कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित कराना।*-
*उपश्रमायुक्त महोदय ने मजदूरों को बताया कि शहर के सभी चौराहों पर हमारे कार्यालय से टीम जा रही है जो सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं उनके बीच सभी समस्याओं को देखकर उनके समाधान हेतु तद्नुसार कार्यवाही की जायेगी।*
**उपश्रमायुक्त महोदय ने बताया कि कंस्ट्रक्शन मजदूर सभी जन सेवा केंद्रों पर आधार कार्ड के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करा कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें ।*
*धरने को सम्बोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री संजय त्रिपाठी ने इस्लामिया कालेज आफ कामर्स में कार्य करते समय मृत एवं घायल कर्मचारी के सरकारी अनुदान का मामला उठाने पर उपश्रमायुक्त महोदय ने कहा उन मजदूरों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था**
*मृतक मजदूर को एक लाख रुपए सरकरी सहायता प्रदान की गई है।*
*धरने पर भारतीय रेलवे मजदूर संघ के उप मंत्री श्री जे पी गुप्ता, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के महामंत्री श्री बजरंगी दूबे,श्री बद्रीश शुक्ला, भरत प्रकाश सिंह, गिरीश चंद गुप्ता, नंदलाल जी,संतोष जी,छेदीलाल उर्फ मोछू, समसुद्दीन, सुमित्रा देवी,* *विंद्रावती, जगलाल,मोहम्मद मेराज, साजिद अली, जगदीश, शंकर, पप्पू, महेंद्र, मोनई, नागेंद्र, अमित, अंकित,बेचन, संजय, सुभाष, आदि उपस्थित रहे।
0 Comments