Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

स्वास्थ्य विभाग के लिए आवंटित बजट से उत्साहित है लोग


केंद्रीय बजट 2026–27 के अंतर्गत सहायक एवं संबद्ध स्वास्थ्य व्यवसायों के क्षेत्र को ऐतिहासिक प्रोत्साहन प्रदान करते हुए भारत सरकार द्वारा एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल सेक्टर के लिए एक हजार करोड़ रुपये के विशेष बजटीय आवंटन की घोषणा का गोरखपुर सहित पूर्वांचल क्षेत्र में व्यापक स्वागत किया गया है। इस अवसर पर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राशिद हुसैन, उपाध्यक्ष पुनीत शुक्ला, हेमचंद गिरि एवं बृज सिन्हा, संयुक्त सचिव विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष दिवाकर दुबे, गोरखपुर जिलाध्यक्ष राम रतन मिश्रा एवं सत्यप्रकाश चौहान, संगठन के सलाहकार डॉ. के. के. गुप्ता तथा संरक्षक एच. बी. विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से इस निर्णय को स्वास्थ्य क्षेत्र के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम बताया।

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं पाथवर्ड डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड, गोरखपुर के प्रयोगशाला निदेशक श्री रणजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि इस बजटीय आवंटन से एलाइड हेल्थ क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण, प्रयोगशालाओं के उन्नयन, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता, मानव संसाधन विकास तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में व्यापक वृद्धि होगी। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2026 से उत्तर प्रदेश एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल काउंसिल पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य प्रारंभ करेगी और इसके साथ ही “पैरामेडिकल” शब्द के स्थान पर “एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल” शब्द का आधिकारिक रूप से प्रयोग किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र की पहचान और गरिमा को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित श्रीवास्तव, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध पीईएसएफआईसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मणीत दीक्षित, मेडिकल लेबोरेटरी साइंस विभागाध्यक्ष अमन श्रीवास्तव, नीरज यादव, गोरखपुर पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अवधेश यादव तथा बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के केंद्रीय पैथोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रयोगशाला प्रौद्योगिकीविद् हीरालाल रोशन ने भी इस बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इससे एलाइड हेल्थ शिक्षा, अनुसंधान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण को नई दिशा मिलेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

इसके अतिरिक्त शैलेन्द्र सिंह, विकास जायसवाल, प्रशांत श्रीवास्तव, रणप्रताप शाही, अरविंद सिंह एवं मोहम्मद कमरुद्दीन सहित अनेक वरिष्ठ लैब प्रोफेशनल्स एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने वाला और देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाला कदम बताया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल देश की स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ हैं और इस ऐतिहासिक बजटीय प्रावधान से न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आम नागरिकों को भी बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।


Post a Comment

0 Comments