Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

JCI Gorakhpur Midtown के सदस्यों ने दो दिवसीय LOTS प्रशिक्षण में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

JCI Gorakhpur Midtown के सदस्यों ने 2 दिवसीय LOTS प्रशिक्षण में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
JCI India Zone 3 द्वारा आयोजित 2 दिवसीय लीडरशिप ट्रेनिंग सेमिनार (LOTS) का सफल आयोजन Banaras Kila Hotel Babatpur, Varanasi में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में JCI Gorakhpur Midtown के सम्मानित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं टीमवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
प्रशिक्षण के दौरान ज्ञानवर्धक सत्रों के साथ-साथ विभिन्न रोचक गेम्स एवं एक्टिविटीज़ का आयोजन किया गया, जिससे प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का प्रभावी विकास हुआ।
इंडिविजुअल कैटेगरी में कृति गर्ग तथा ग्रुप एक्टिविटी में कृति गर्ग एवं विकास स्वरूप को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पायलट फैकल्टी के रूप में JFS दीपक नाहर के कुशल मार्गदर्शन में सत्र आयोजित हुए। साथ ही JCI सेन अश्वनी कुमार एवं JFP अभिनव चौरसिया ने भी प्रेरणादायक प्रशिक्षण प्रदान किया। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन ने प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।

कार्यक्रम में ज़ोन 3 के ज़ोनल प्रेसिडेंट JCI सेन गौरव सेठ, IPZP गौरव अरोड़ा, JFS राखी जैन, JFM नेहा अरोड़ा, JCI सेन उमंग राजवंशी, Jc सूरज बग्गा, JCI सेन. CA मयंक मित्तल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

JCI Gorakhpur Midtown की ओर से सौरभ अग्रवाल, किशन अग्रवाल, विकास स्वरूप, कीर्ति अग्रवाल, तान्या जायसवाल, राहुल जायसवाल, प्रगति अग्रवाल, हरीश सिंगला एवं संदीप अग्रवाल ने सेमिनार में सहभागिता की।
सभी सदस्यों ने इसे अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

संस्था का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा समाज सेवा की भावना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उक्त जानकारी संस्था के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments