विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सिटी सुपर स्पैशलिटी हॉस्पिटल, गोरखपुर में एक विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैंसर उपचार को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऑन्कोलॉजी ओपीडी का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. एम. क्यू. बैग, जिन्हें कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में 17 वर्षों का व्यापक अनुभव प्राप्त है और जिन्होंने देश के विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं, ने सिटी सुपर स्पैशलिटी हॉस्पिटल, गोरखपुर में हेड ऑफ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कैंसर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. एम. क्यू. बैग एवं डॉ. वैशाली उपाध्याय ने कैंसर की समय पर पहचान, उपचार एवं रोकथाम पर विस्तृत जानकारी साझा की।
यह आयोजन डॉ. ए. के. मल्ल (निदेशक, सिटी सुपर स्पैशलिटी हॉस्पिटल), डॉ. शिल्पा मल्ल ,डॉ कंचन श्रीवास्तवा ,डॉ. रविकेश द्विवेदी,डॉ विवेक मिश्रा ,डॉ अनामिका शुक्ला , डॉ. वत्सल भूषण गुप्ता ,डॉ. ईस्सार खान,डॉ सौरभ श्रीवास्तवा ,डॉ विकास नारायण सिंह इत्यादि की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
विश्व कैंसर दिवस के संदेश “क्लोज़ द केयर गैप – यूनाइटेड बाय यूनिक” को सशक्त रूप से समाज तक पहुँचाने हेतु सिटी हॉस्पिटल भवन को गुलाबी (पिंक) थीम लाइटिंग से सजाया गया, जो कैंसर के प्रति जागरूकता एवं मानक उपचार को जन-जन तक पहुँचाने का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर डॉ. ए. के. मल्ल ने घोषणा की कि सिटी सुपर स्पैशलिटी हॉस्पिटल में शीघ्र ही सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजी सेवाएँ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रारंभ की जाएँगी, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को उन्नत कैंसर उपचार सुलभ हो सकेगा।
यह आयोजन सिटी सुपर स्पैशलिटी हॉस्पिटल की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत उच्च गुणवत्ता वाली, सुलभ एवं समर्पित कैंसर चिकित्सा सेवाएँ समाज को प्रदान की जा रही हैं।
0 Comments