गोरखपुर , रवि गुप्ता
पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कारखाना मंडल गोरखपुर द्वारा नवनिर्मित महामंत्री बजरंगी दुबे का सम्मान समारोह मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। सम्मान समारोह का संचालन मंडल मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव ने किया।
सम्मान समारोह में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री जे0पी0 गुप्ता केंद्रीय संगठन मंत्री संजय त्रिपाठी सदस्य खुर्शीद अली ने नवनियुक्त महामंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन के कार्य में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
कारखाना मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भी महामंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जिसमें मुरारी कुमार, जनार्दन सिंह, संजय राय, वीरेंद्र कुमार सिंह अनिल कुमार पांडे, डी0एस0 खैरे, राम नरेश कुमार, अखिलेश कुमार वर्मा, सनोज कुमार ज्ञानदेव कुमार ,अरविंद कुमार पांडे, पीके मिश्रा, इन भूषण पांडे, वेद प्रकाश पांडे ,श्रीकांत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नवनियुक्त महामंत्री ने सम्मान समारोह में भारत सरकार के निजीकरण निगमीकरण विनिवेशीकरण के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहां कि संघर्ष में सफलता पाने के लिए जोन के सभी मंडलों एवं शाखाओं का पुनर्गठन करना आवश्यक है। जहां अपेक्षित है ताकि संगठन के मूल उद्देश्य को हर रेल कर्मचारियों तक पहुंचा कर उन्हें जागरूक करते हुए उनका सहयोग प्राप्त किया जा सके।
0 Comments