Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गोरखपुर जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

दिनांक-26.01.2026 को जिला कारागार गोरखपुर पर 77वाँ गणतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातः 08:30 बजे कारागार के मुख्य द्वार पर जेलर / प्रभारी अधीक्षक  अरूण कुमार कुशवाहा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उप कारापाल  विजय कुमार राय व जेल वार्डर  सीताशरण मिश्र को महानिरीक्षक कारागार द्वारा दिया गया, प्रशस्ति पत्र व गोल्ड मेडल जेलर / प्रभारी अधीक्षक द्वारा  विजय कुमार राय उप कारापाल को दिया गया। महानिरीक्षक कारागार द्वारा दिया गया, प्रशस्ति पत्र व सिल्वर मेडल जेलर/प्रभारी अधीक्षक अरूण कुमार कुशवाहा एवं जेलर
नरेश कुमार द्वारा उप कारापाल अमिता श्रीवास्तव एवं (उप कारापाल),  शेर बहादुर यादव (हे० जे०वा०),  ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव (हे०जे०वा०), कृष्णानन्द राय (हे०जे०वा०),  आशीष कुमार वर्मा (जे०वा०),  सुनील कुमार मिश्रा (जे०वा०),  कुमार राय (जे०वा०),  मनोज कुमार सिंह (जे०वा०) इसके अतिरिक्त, जेलर / प्रभारी अधीक्षक अरुण  कुमार कुशवाहा द्वारा कारागार के कुल 40 कर्मियों को उनकी कर्तव्यपरायणता के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् जेल अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और अमर शहीद पं० रामप्रसाद बिस्मिल्ल, तथा पं० जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उस विशेष बैरक में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी अपने कारावास के दौरान निरुद्ध थे। अधिकारियों ने बैरक में स्थापित बिस्मिल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत और देश के प्रति उनके बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर कारागार प्रशासन द्वारा कैदियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र के महत्व और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। समय 010:00 बजे चक्र में ध्वारोहण किया गया। इस अवसर पर जेलर / प्रभारी अधीक्षक द्वारा स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने वाले शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। सूर्य प्रकाश पाण्डेय पुत्र  द्वारिका प्रसाद पाण्डेय, चौरी-चौरा कांड के सेनानी जिन्हें 20 वर्ष की सजा हुई थी)।  सुमन सिंह पुत्री श्री कमल बिहारी, डोहरिया कला आंदोलन में 20 वर्ष की सजा)।  बसंत श्रीवास्तव पुत्र स्व. रामनरेश लाल, जिन्होंने 1942 के आंदोलन में 08 माह का कारावास सहा)।  जय प्रकाश सिंह पुत्र महिपत सिंह, आजाद हिंद फौज के वीर सैनिक थे।  महन्थ प्रजापति (चौरी-चौरा कांड के सेनानी के परिजन)।  चौथी यादव (चौरी-चौरा कांड के सेनानी के परिजन) रवि प्रताप सिंह राज कुमारी श्रीवास्तव, नईमखाँ,  अमरनाथ यादव (विशिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता)। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कारागार गोरखपुर, में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। जेल प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को ध्यान में रखते हुए 26 जनवरी से पूर्व ही कारागार परिसर को तिरंगे के रंगों और प्रकाश व्यवस्था से सराबोर कर दिया गया है। मुख्य द्वार को अशोक चक्र की प्रतिकृति, गेंदे के फूलों और तिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जो राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहा है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसमें बंदियों और कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से देश के गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया। जेल प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत किया। समाज सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को जेल प्रशासन ने किया सम्मानित आज जिला कारागार में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवा देने वाले कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया ।जेलर / प्रभारी अधीक्षक  अरूण कुमार कुशवाहा द्वारा इन विशिष्ट व्यक्तियों को उनकी उत्कृ ष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र भेंट किया गया। सम्मानित होने वालों में सोशल बीईंग सोसायटी एन०जी०ओ० से  मनोज कुमार मिश्रा,  अमित कुमार कन्नौजिया और मानवेन्द्र शामिल रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में सत्यनिष्ठा के लिए के०बी० जे० इण्डिया न्यूज चौनल के  जयचन्द्र गुप्ता और  पूनम जायसवाल को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, रोटी स्माइल बैंक के आजाद पाण्डेय, समाज सेविका  सुधा मोदी, अपना ट्रस्ट की  स्वेच्छा श्रीवास्तव और सांस्कृतिक क्षेत्र में लोक गायन में पहचान बनाने वाली हिना मौर्या (कोमल) को भी इस सम्मान से नवाजा गया। कारागार में निरूद्ध बन्दियों को स्वेटर और टी-शर्ट तथा कारागार अस्पताल महिला बैरक और बच्चों को फल एवं मिष्ठान वितरित किया गया।

जेलर / प्रभरी अधीक्षक अरूण कुमार कुशवाहा, जेलर  नरेश कुमार, उप जेलर  विजय कुमार, उप जेलर  अमिता श्रीवास्तव, उप जेलर  आदित्य कुमार सहित कारागार के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments