Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गोरखपुर में शुरू हुआ चतुर्थ नाइलिट अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, तकनीकी आत्मनिर्भरता पर जोर



गोरखपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ज्ञान तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर में दो दिवसीय चतुर्थ नाइलिट अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हो गया। इस सम्मेलन में इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार एवं डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर देश-विदेश के विशेषज्ञ विचार रखेंगे।

पहले सत्र में "सेमीकंडक्टर्स एवं एम्बेडेड प्रौद्योगिकियों हेतु भारत का दृष्टिकोण" विषय पर पैनल चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता, नवाचार और विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने पर बल दिया। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, "यह सम्मेलन 'मेक इन इंडिया' और डिजिटल इंडिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच है।

"सम्मेलन में 200 से अधिक विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं, जिसमें विदेशी पैनलिस्ट भी शामिल हैं। दूसरे दिन उन्नत तकनीकों पर सत्र होंगे। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन गोरखपुर को तकनीकी हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Post a Comment

0 Comments