आज "एक नई आशा" संस्था द्वारा जिला कारागार गोरखपुर में सेवा कार्यक्रम के क्रम में महिला बैरक में ऊनी कंबल एवं हाइजीनिक किट वितरण किया गया। समाज सेवा के प्रति समर्पित संस्था "एक नई आशा द्वारा आज जिला कारागार गोरखपुर में स्थित महिला बैरक में उनी कंबल, ऊनी स्कार्फ, ऊनी मोजे एवं हाइजीनिक किट का वितरण किया गया। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड के मौसम में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शोभा मुथा अशोक जैन (धर्मपत्नी-एडिशनल डीजी जोन, गोरखपुर) ने अपने उद्बोधन में कहा कि "समाज की सेवा सिर्फ दान नहीं बल्कि मन की सच्ची भावनाओं से किया गया एक पुनीत कार्य है। महिला बैरक में इस प्रकार की उपयोगी सामग्री देना अत्यंत सराहनीय कदम है।" कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती अनीता अग्रवाल (वरिष्ठ समाजसेविका) ने कहा कि एक नई आशा संस्था वर्षों से लगातार सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। जेल की महिला बंदियों को सर्दी से राहत देने का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है।" विशिष्ट अतिथि जिला कारागार के जेलर श्री अरुण कुमार कुशवाहा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बंदियों में सकारात्मकता लाते हैं और समाज से जुड़े रहने की भावना को मजबूत करते हैं। संस्था का यह योगदान प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में संस्थापक श्री आशीष छापडिया एवं श्रीमती सीमा छापड़िया ने एक नई आशा संस्था की स्थापना, उद्देश्यों एवं विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का सुंदर संचालन संस्था के कार्यक्रम निदेशक श्री कनक हरि अग्रवाल ने किया। श्री अनुराग अग्रवाल ने भी सेवा कार्य को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव श्री रोहिल रामरायका द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एक नई आशा संस्था से पूर्व अध्यक्ष उषा मस्करा, सदस्य राधा सिंघानिया, नवनीत सिंघानिया, नमामि अग्रवाल, पवन चौधरी, सुशील अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और महिला बैरक की सभी बंदियों को ऊनी सामग्री एवं हाइजीन किट वितरित की गई तथा जिला कारागार गोरखपुर के कारापाल श्री अरूण कुमार कुशवाहा ने संस्था द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना की तथा संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर जिला कारागार गोरखपुर के कारापाल श्री अरूण कुमार कुशवाहा, श्री नरेश कुमार, उप जेलर श्री आदित्य कुमार जायसवाल, श्रीमतीकृष्णा कुमारी, श्रीमती अमिता श्रीवास्तव एवं अन्य महिला कर्मी उपस्थित रहें।
0 Comments