Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

स्वामी विवेकानंद ने विश्व में सनातन संस्कृति का डंका बजाया था : - शिव शंकर शाही


आज दिव्यांग जनों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत सक्षम गोरक्ष प्रांत द्वारा स्वामी विवेकानंद जी का जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गई उक्त अवसर पर सक्षम के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर शिव शंकर साही ने बताया कि किस प्रकार से स्वामी विवेकानंद जी का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है जिस प्रकार से स्वामी विवेकानंद जी ने 1893 के शिकागो में आयोजित धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और सनातन धर्म का डंका अमेरिका सहित पूरे विश्व में बजाया था जिससे कि हजारों लोग अनुयाई बनकर उनके साथ साथ चलने लगे। स्वामी विवेकानंद जी अल्पायु में ही वह काम कर गए जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।

उप कार्यक्रम का संचालन सक्षम के प्रांतीय प्रमुख अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी जी ने किया।

उक्त अवसर पर सक्षम के प्रांत सचिव श्री प्रमोद दुबे महानगर अध्यक्ष डॉ मुकेश शुक्ला विचारक तथा व्यंगकार श्री शैलेश मणि त्रिपाठी उर्फ मोबाइल बाबा वंशिका जायसवाल अभिषेक कुशवाहा शशांक मणि त्रिपाठी सहित सक्षम के तमाम कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments