Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ मंडल कारखाना के विद्युत शाखा के कर्मचारियों की कमेटी गठित ।

गोरखपुर, रवि गुप्ता
      पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कारखाना मंडल के विद्युत शाखा का गठन कारखाने के संघ कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रितेश कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन शाखा मंत्री फूल चंद दुबे ने किया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्रीय संगठन मंत्री ने कहा भारतीय मजदूर संघ देशहित को  सर्वो पर रखते हुए मजदूर हितों का कार्य करता है हम सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध एवं मजदूर हितों के समर्थन के आधार पर सरकार का विरोध और समर्थन करते हैं। केंद्रीय कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडे ने कारखाने में बढ़ती आउटसोर्सिंग  ठेकेदारी एवं सामानों की अनुपलब्धता पर कारखाना प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए सवारीयानो के पुनर कल्पन के लिए आवश्यक सभी सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।।            
        महामंत्री बजरंगी दुबे ने सरकारी संस्थानों में बढ़ती ठेकेदारी आउटसोर्सिंग निगमीकरण निजी करण एवं विनिवेशीकरण का विरोध करते हुए सभी कर्मचारियों से भारतीय मजदूर संघ द्वारा 17 नवंबर 2022 को दिल्ली में किए जा रहे हैं विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अधिकतम संख्या में पहुंचने की अपील की ताकि सरकार के इस मजदूर विरोधी अभियान पर रोक लगाई जा सके साथी साथ पीएलबी बोनस का भुगतान न्यूनतम वेतन ₹18000 पर किए जाने की मांग की।
  केंद्रीय संगठन मंत्री एवं चुनाव अधिकारी संजय त्रिपाठी की देखरेख में शाखा का पुनर्गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष इंद्र भूषण पांडे कार्यकारी अध्यक्ष रितेश कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष श्री बिंदेश्वरी मिश्रा श्रवण यादव डीडी तिवारी एवं शाखा मंत्री पीसी दुबे शाखा मंत्री आशीष कुमार मिश्रा मनोज कुमार इंद्र कुमार पासवान संगठन मंत्री वेद प्रकाश पांडे संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार चौहान कोषाध्यक्ष तरुण जायसवाल कार्यालय मंत्री प्रवीण कुमार त्रिपाठी कार्यालय मंत्री फूलचंद यादव एवं कार्यसमिति सदस्य संदीप यादव प्रदीप कुमार यादव सुरेंद्र कुमार मौर्य अजय सिंह देवराज शर्मा अमरीश आनंद विकास कुमार एवं कैलाश चंद चुने गए।
    अधिवेशन में मंडल मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव उपाध्यक्ष खुर्शीद अली अध्यक्ष अजीत सिंह शायद मंडल मंत्री योगेश शुक्ला राजेश्वर सिंह श्रीकांत सिंह राजेश्वर सिंह अरविंद कुमार पांडे संजय मंडल राजेश्वर सिंह कारखाना मंडल संरक्षक जनार्दन सिंह हर्ष कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
      

Post a Comment

0 Comments