Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

17 नवंबर को देश में हो रहे निजी करण के विरोध में संसद पर होगा धरना प्रदर्शन :- पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ

   पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ गोरखपुर के  केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक संघ के  कार्यालय पर आज दिनांक 24 सितंबर 2022 को सुबह 10:30 बजे से  विश्वेश्वर राय केंद्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई जिसका संचालन महामंत्री  जेपी गुप्ता ने किया।
   कार्यसमिति बैठक मे भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं रेल प्रभारी  अशोक कुमार शुक्ला ने भारत सरकार की नई श्रम नीति एवं सरकारी संस्थानों के निजीकरण निगमीकरण एवं विनिवेशीकरण का विरोध करते हुए बताया कि भारत सरकार उद्योगपतियों का पक्ष लेते हुए नए श्रम कानून लागू करना चाहती है एवं सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में देना चाहती है जिसमें श्रमिकों का भारी शोषण किया जाता है इसलिए भारतीय मजदूर संघ पूरे देश में इस नीति के विरुद्ध जागरूकता अभियान चला रहा है जिसका अंतिम परिणति 17 नवंबर 2022 को संसद पर विशाल धरना प्रदर्शन करके सरकार के इस नीति का विरोध करना है उन्होंने सभी सरकारी अर्ध सरकारी कर्मचारियों से अपील की कि अधिकतम संख्या में दिल्ली पहुंचकर सरकारी संस्थानों को बचाने के लिए संघ द्वारा किए जा रहे प्रयास में सहयोग करें।
    कार्यसमिति में संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ श्रमिक  समस्याओं पर चर्चा की गई तथा इसके लिए गोरखपुर जोन के सभी पांचों मंडलों में वृहत जनसंपर्क एवं प्रत्येक मंडल में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया ।
17 नवंबर को सरकारी संस्थानों के निजीकरण निगमीकरण एवं विनिवेशीकरण के विरोध में संसद पर विशाल धरना-प्रदर्शन के लिए सभी मंडलों  से लेकर ब्रांच स्तर पर केन्द्रीय पदाधिकारियों का प्रवास कार्यक्रम तय किया है जो निम्नवत है - इज्जतनगर मंडल  ( जे पी गुप्ता, संजय त्रिपाठी)
लखनऊ मंडल (बजरंगी दूबे, पी के सिंह, अवधेश श्रीवास्तव) 
वाराणसी मंडल-  (रवींद्र कुमार पांडेय, कामेश्वर दूबे, खुर्शीद अली) मंडलीय पदाधिकारियों के साथ कार्य करेंगे। 
     महामंत्री  जेपी गुप्ता के भारतीय रेलवे मजदूर संघ का सहायक महामंत्री चुने जाने के कारण खाली हुए स्थान पर सहायक महामंत्री श्री बजरंगी दुबे को महामंत्री नामित किया गया जो अगले अधिवेशन तक महामंत्री के दायित्व का निर्वाहन करेंगे।
    कार्यसमिति बैठक में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राधे कृष्ण, कार्यकारी अध्यक्ष  वीरेंद्र कुमार सिंह,  उपाध्यक्ष श्रीमती रीता मिश्रा, संगठन मंत्री संजय त्रिपाठी, सहायक महामंत्री सुनील विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडे, कार्यालय मंत्री कामेश्वर दुबे, कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार, खुर्शीद अली, आमंत्रित सदस्य एस0के0 पांडे, भरत सिंह, बीडी शुक्ला, शंभू नाथ तिवारी, बाल्मीकिनन्द शर्मा, अवधेश श्रीवास्तव एवं मंडली पदाधिकारी अरविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार यादव, अजीत सिंह, संजय राय, मुरारी कुमार, जनार्दन सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments