उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सबसे बड़े संगठन यूपी रोडवेज एम्पलाइज यूनियन गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय मंत्री का चुनाव सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से रेलवे बस स्टेशन स्थित गोरक्षनाथ पथिक निवास के हाल में संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश मणि मिश्र निर्विरोध रूप से लगातार 18 वीं बार चुने गए एवं राजेश कुमार पांडे को क्षेत्रीय मंत्री चुना गया l
यू पी रोडवेज इम्पलाइजयूनियन के तरफ से चुनाव अधिकारी , देवेंद्र प्रताप सिंह (आजमगढ़ क्षेत्र) के देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ|
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तिवारी उपाध्यक्ष धर्मेंद्र धर्मेंद्र कुशवाहा संयुक्त मंत्री अजय कुमार पांडे संत श्री राधा रमण संगठन मंत्री दिनेश दुबे कोषाअध्यक्ष पवन कुमार मिश्र कार्यकारिणी सदस्य चंदन कुमार पांडे मोहम्मद शरीफ मनोज चंद्र सिंह प्रमोद कुमार मिश्रा परमानंद राजू शर्मा सुनील कुमार शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य में दिनेश तिवारी विपिन गुप्ता जय शंकर दुबे अजय कुमार पांडे लियाकत अली चुनाव अधिकारी द्वारा सभी चुने हुए पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया गया और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव के लिए, सभी को धन्यवाद दिया|
निर्विरोध क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्वाचन के उपरांत दिनेश मणि मिश्र ने कहा परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज घोषित होने तक संघर्ष किया जाएगा तथा किसी भी अधिकारियों को कर्मचारियों के शोषण उत्पीड़न करने की इजाजत नहीं होगी संघर्ष आर पार का होगा ।।
0 Comments