Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

PRKS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस वर्ष की प्रथम कार्यकारिणी बैठक संपन्न

आज दिनांक 22.2.26 को केन्द्रीय कार्यालय के प्रांगण में केन्द्रीय कार्यकारिणी की इस वर्ष के प्रथम बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष  माधव प्रसाद शर्मा के अनुपस्थित रहने पर केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  रमेश मिश्रा की अध्यक्षता में 14 CWC सदस्यों जिसमे  नवारुल चटर्जी, सुबोध चौधरी, अरशद जमाल, एस.आर. सहाय, कामेश्वर राय, मो. जावेद, ओ.पी. सिंह, सतीश बघेल, मण्डल मंत्री वाराणसी  श्याम झा, गोरखपुर मुख्यालय फिरोज हक, यांत्रिक कारखाना कुलदीप मणि त्रिपाठी, पंकज भट्ट इज्जत नगर के साथ बड़ी संख्या में सदस्य एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया । बैठक में संगठन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिये कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए कि संघ को नई दिशा के लिये प्रत्येक कर्मचारी से संघ के कार्यकर्ता मिलें, OPS की लड़ाई को लड़ने में संघ की भूमिका, नए लेबर कोड के सरलीकरण, प्राइवेटाइजेशन व निजीकरण को रोकने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।
​संघ के महामंत्री एवं सहायक महामंत्री एनएफआईआर  विनोद कुमार राय ने संघ के क्रिया-कलापों, आय-व्यय की लेखा-जोखा, कतिपय तथाकथित कुछ सदस्यों के भ्रामक प्रचार, द्वन्द पर प्रकाश डाला और साथ ही यह भी कहा कि वर्षो से लबित पुरानी पेंशन बहाली के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
​जिसमें ईश्वर चन्द्र विद्यासागर ने अन्त में सम्बोधित करते हुए उपस्थित सभी का आभार प्रकट करते हुए बैठक का समापन किया। ​पदाधिकारी मे  दीपक चौधरी, अभिषेक गुप्ता, शमशाद अहमद, नवीन मिश्र जी, लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव, मुरारी लाल मिश्रा जी, लाला जी साह, सतीश श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, अनिल गौतम, राज कुमार, सजीव राजा, ओम प्रकाश, धीरज यादव, पप्पू रावत, क० प्र० सिंह, हृदिकेश बहादुर सिंह, वाई० जी० गुप्ता, एरा आलम, सुनील कुमार, अमरनाथ पटवा, राजकुमार मुर्मू, वृजपाल सिंह, अविनाश राज, योगेन्द्र पाल, कैलाश यादव, राकेश श्रीवास्तव, वकील हरीश, ब्रजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, गणेश, ए० के० तिवारी, सूर्यनारायण राय, दिवाकर शुक्ला, सच्चिदानन्द समेत भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहें

Post a Comment

0 Comments