Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जेसी बैडमिंटन लीग सीज़न 5 का हुआ समापन


पुरुष एकल विजेता: जेसी अनुपम अग्रवाल | महिला एकल विजेता: जेसी रिया जैन | पुरुष युगल विजेता: जेसी अनुपम अग्रवाल एवं जेसी गौरव जिंदल

जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जेसी बैडमिंटन लीग – सीज़न 5 का भव्य एवं सफल समापन दिनांक 22 फरवरी 2026 को बीआरडी मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राजेन्द्र नगर, गोरखपुर में हर्षोल्लास एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता उत्साह, ऊर्जा, आपसी भाईचारे तथा स्वस्थ जीवन के संदेश से ओत-प्रोत रही, जिसमें खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
इस दो दिवसीय आयोजन का सफल संचालन कार्यक्रम निदेशक — जेसी रौनक केजरीवाल, जेसी आशुतोष अग्रवाल, जेसीरेट पूजा राज एवं जेसीरेट आकांक्षा अग्रवाल द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक किया गया, जिनके समर्पण एवं मेहनत से कार्यक्रम गरिमामय रूप से सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 फरवरी को मुख्य अतिथि डॉ. वात्सल्य खेतान द्वारा किया गया, जबकि दूसरे दिन फाइनल मैच में मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार सिंह (जिला युवा कल्याण अधिकारी) तथा विशिष्ट अतिथि श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय (प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संस्था के अनेक वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें —
Past President जेसी गौरव जिंदल, जेसी गौरव जालान, जेसी मयंक मित्तल, जेसी मोहित मित्तल, आईपीपी जेसी आयुष गर्ग, पीसीपी जेसीरेट पूजा गोयल, जेसीरेट स्मृति जिंदल, अध्यक्ष सीए सौरभ अग्रवाल, चेयरपर्सन जेसी तान्या जायसवाल, जेसीरेट नेहा तिबड़ेवाल, जेसी अर्चना श्रीवास्तव, जेसी रिया जैन, जेसीलेट सौम्या गोयल, जेसीरेट प्रतिभा जैन, जेसीरेट स्वेता सिंह, जेसी विभोर पोद्दार, जेसी संदीप अग्रवाल, जेसी आदित्य रुंगटा, जेसी खुशाल खट्टर, जेसी विकास स्वरूप, जेसी आकाश गर्ग, जेसी संकल्प जायसवाल, जेसी विकास जालान, जेसी नमन एवं अन्य सम्मानित सदस्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पूरा आयोजन अत्यंत रोचक, प्रतिस्पर्धात्मक एवं उत्साहवर्धक रहा। उपस्थित दर्शकों एवं प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ हर मैच का भरपूर आनंद लिया। 
मुख्य अतिथियों ने जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की सराहना करते हुए ऐसे खेल आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में भी इन्हें निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव जेसी किशन अग्रवाल ने सभी सम्मानित अतिथियों, खिलाड़ियों, उपस्थित सदस्यों एवं मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उक्त जानकारी संस्था के जन संपर्क अधिकारी जेसी विकास स्वरूप द्वारा प्रदान की गई।


Post a Comment

0 Comments