गोरखपुर, रवि गुप्ता ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस पर प्रेम कार्यालय पर पर शाम 4 बजे मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पी के सिंह ने व संचालन महामंत्री जे पी गुप्ता ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय रेलवे श्रमिक संघ के अखिल भारतीय कार्यालय मंत्री डी के चक्रवर्ती ने बताया कि आज के ही दिन 23 जुलाई सन् 1955 को भोपाल में श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना किया।
उक्त अवसर पर महामंत्री जे पी गुप्ता ने कहा कि स्थापना के बाद से धीरे धीरे आज मजदूर क्षेत्र में आज भारत का सबसे बड़े राष्ट्रवादी संगठन के रूप में कार्य कर रहा है,हम सभी गौरवान्वित हैं कि आज हमें भारतीय मजदूर संघ के अंग के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के पूर्व अध्यक्ष यस के पाण्डेय, पूर्व कोषाध्यक्ष बी डी शुक्ला,अवधेश श्रीवास्तव, बाल्मीकी शर्मा, केन्द्रीय संगठन मंत्री संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार पांडेय, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य खुर्शीद अली, यांत्रिक कारखाना गोरखपुर मंडल मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, योगेश शुक्ला, कैरेज शाखा अध्यक्ष अजीत शाही, ब्रिज शाखा से ओमप्रकाश, वेद प्रकाश पाण्डेय, श्रीकांत सिंह, प्रमोद कुमार मिश्र, सीताराम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments