Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद होगी राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षो की घोषणा- गौरव प्रताप सिंह


रवि गुप्ता

राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ के उत्तर प्रदेश के बने अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी डॉ. देवेंद्र सिंह राठौड़ जी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे हिंदुत्व को मजबूत करने हेतु,गौ रक्षा सेवा हेतु व सत्य सनातन संस्कृति के उत्थान व युवाओं के रोजगार व स्वरोजगार हेतु उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। जिन्होंने मुझ जैसे साधारण से स्वयंसेवक पर विश्वास जताया। 
मैं राष्ट्र हितं सर्वप्रथम के लिए प्रतिबद्ध हूँ। "जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी" की धारणा को पूर्ण करने वाले राष्ट्रवादी है। अतः राष्ट्रकार्य ही ईश्वर कार्य है और आगे भी होंगे।
मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के अतिरिक्त सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त करता हूँ महासंघ के इस ध्वज तले जो भी कार्य मेरे द्वारा भारत राष्ट्र के हिन्दुराष्ट्र की दिशा में होगे आप सभी उन पर गौरवान्वित अवश्य होंगे।
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. एस. राठौड़ के आदेश पर मैं तत्काल प्रभाव से प्रदेश कार्यकारिणी,मंडलों,जिलों व उससे नीचे स्तर के समस्त अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी यो को तत्काल प्रभाव से भंग करता हूँ। आशा करता हूँ कोई मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ के नाम का प्रयोग नही करेगा, यदि ऐसा करते हुए कोई पाया जाएगा तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
नई उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र अति शीघ्र होगी व ,6 क्षेत्रों(मेरठ,ब्रज,कानपुर,अवध,काशी व गौरक्ष),18 मंडलों व समस्त 75 जिलों के अध्यक्षों व इनकी कार्यकारिणी की घोषणा 10 मार्च 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments