Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सहकार भारती, गोरखपुर मंडल के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

गोरखपुर- रवि गुप्ता 

आज सहकार भारती की गोरखपुर मंडल की विभागीय समीक्षा बैठक   विंध्यवासिनी मैरिज हॉल  राम जानकी  नगर में संपन्न हुई ।बैठक का प्रारंभ सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाच पोर प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन एसएचजी प्रमुख मीनाक्षी राय   विभाग संयोजक श्रीनिवास सिंह  ने भारत माता एवम् संस्थापक लक्ष्मण  राव ईनामदार के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलित कर किया 
सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन जी ने गोरखपुर मंडल में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जिसमे सदस्यता अभियान सहकारिता सप्ताह नमामि गंगे योजना में गंगा सहकार गांव और भविष्य में और भी  अच्छे ढंग से सहकारिता के क्षेत्र में कैसे कार्य किया जाय उस पर प्रकाश  डाला।  एसएचजी प्रमुख श्रीमती मिनाक्षी राय ने महिला समूहों के बारे जानकारी दिया। एसएचजी राष्ट्रीय सह संयोजक राजेश शर्मा ने स्वयं सहायता समूह का गठन और उसके क्रियाकलापों पर विस्तृत जानकारी दिया। सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  नरेंद्र देव उपाध्याय  द्वारा सहकारिता सप्ताह पर सदस्यता अभियान की समीक्षा किया गया साथ ही संगठन के सभी सदस्यों को संस्कारित बन कर समाज के उत्थान में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि  संजय पाचपोर राष्ट्रीय संगठन मंत्री द्वारा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही भारत वर्ष में कार्य करने वाली बहुत सी सहकारी समितियों के बारे में जानकारी दिया गया। विभाग संयोजक श्रीनिवास सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सभा का समापन किया। 
सहारोह का संचालन जिला अध्यक्ष गोरखपुर  डा श्वेता सिंह द्वारा किया गया। समीक्षा बैठक में सहकार भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष हिरेंद्र कुमार मिश्रा  प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक कुमार शुक्ला एसएचजी सह प्रमुख कु कोमल गुप्ता  विभाग सह संयोजक अरुण कुमार सिंह रविंद्र जायसवाल कुशीनगर अध्यक्ष त्रिलोक चंद गुप्ता महामंत्री मतुंजय पांडे  महाराज गंज अध्यक्ष शक्तिवदेव रतन पांडे  महामंत्री रविंद्र नाथ यादव  गोरखपुर महानगर अध्यक्ष विश्व बंधु गुप्ता महामंत्री महेश जायसवाल  दिग्विजय मणि त्रिपाठी गा यंत्री  चंद्रावत नीतू गिरी गीता मिश्रा डा पवन कुमार श्रीवास्तव  सोनू चंद्र अमर नाथ जायसवाल राहुल सिंह  आदि पदाधिकारी उपस्थित थे समीक्षा बैठक के उपरांत सहकार भारती के सभी प्रदेश पदाधिकारी देवरिया जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के लिएं रवाना हुए।

Post a Comment

0 Comments