पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के पूर्व पदाधिकारी को रेलवे बोर्ड द्वारा जोनल सलाहकार समिति सदस्य श्री राधे कृष्ण तिवारी एवं मंडल सलाहकार समिति सदस्य श्री एस के पांडे एवं अवधेश श्रीवास्तव को नामित किए जाने पर उनका भी स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह एवं संचालन मंडल मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री बजरंगी दुबे ने नवनियुक्त कर्मचारियों को रेल सेवा में आने पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया तथा पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ मातृ संगठन भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई जैसे संगठन का प्रथम उद्देश्य राष्ट्र हित के लिए कार्य करना उसके बाद उद्योगों के हित का कार्य करना अंत में श्रमिक हित की लड़ाई संग लड़ता है क्योंकि संघ का मानना है कि यदि राष्ट्र मजबूत है तभी उद्योग और श्रमिक भी मजबूत रह सकेंगे तथा संगठन अपने सभी सदस्यों के साथ पारिवारिक संबंध का निर्वहन करते हुए संगठन का कार्य करता है महामंत्री ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों से भारतीय मजदूर संघ के बारे में इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय मजदूर संघ के बारे में जानकारी करने एवं पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ से जोड़ने का आग्रह किया।
पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा वर्तमान मैं रेलवे बोर्ड द्वारा नामित जोनल सलाहकार समिति सदस्य श्री राधे कृष्ण तिवारी ने संगठन के बारे में बताते हुए कहा संघ कार्य एक ईश्वरी कार्य है इसलिए संगठन कार्य निस्वार्थ भाव एवं समर्पण के साथ किया जाना चाहिए जिसका परिणाम हमेशा सुखद मिलता है उन्होंने भी नवनियुक्त कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए संगठन के साथ जुड़ने का आह्वान किया।
केंद्रीय कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडे ने संघ की नीति एवं संघ के सदस्य होने की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सदस्यता ग्रहण करने के बारे में जानकारी दी
तथा बताया पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ की सदस्यता केवल ₹10 मासिक एवं स्वैच्छिक है जबकि अन्य रेलवे में फेडरेशन द्वारा जबरन कर्मचारियों के सैलरी से कटौती कर ली जाती है जिसका संघ विरोध करता है ।उन्होंने भी सभी नवनियुक्त कर्मचारियों से संगठन के बारे में जानकारी प्राप्त करने और उचित संगठन से जुड़ने का आग्रह किया।
नवनिर्वाचित जोनल सलाहकार समिति के सदस्य श्री राधे कृष्ण तिवारी एवं मंडल सलाहकार समिति सदस्य श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव एवं यश के पांडे जी का संघ का पट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। सम्मान करने वाले में मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, मंडल मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री श्री जेपी गुप्ता ,महामंत्री बजरंगी दुबे, केंद्रीय संगठन मंत्री संजय त्रिपाठी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडे, शाखा अध्यक्ष डीएस खरे, स0 शाखा मंत्री सुशील कुमार दिनेश कुमार पांडे एवं उत्पादन शाखा कोषाध्यक्ष अनुज पासवान शामिल थे।
कार्यक्रम में सैकड़ों नए कर्मचारियों सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी इंद्र भूषण पांडे ,पीसी दुबे, मुरारी कुमार ,खुर्शीद अली, जनार्दन सिंह, विशाल कुमार, अशोक कुमार, वेद प्रकाश पांडे ,अर्जुन कुमार, राम नरेश कुमार, पीके मिश्रा, ध्रुव देव तिवारी, अवधेश पासवान, श्रवण कुमार यादव, यश्लोक कुमार, अशोक चौधरी, मनोज कुमार ,वीरेंद्र कुमार बिट्टू ,बृजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments