पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कारखाना मंडल गोरखपुर के उत्पादन एवं मिनिस्ट्रियल शाखा का पुनर्गठन का कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष श्री अजीत सिंह की अध्यक्षता में कारखाने के संघ कार्यालय पर संपन्न हुआ जिसका संचालन मंडल मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री बजरंगी दुबे ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा श्रम संगठन होने के साथ-साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए श्रमिकों का कार्य करता है। भारतीय मजदूर संघ अपनी रीति नीति एवं पारदर्शिता के कारण अल्पावधि में ही देश एवं विश्व का सबसे बड़ा श्रम संगठन बन गया जो वर्तमान परिस्थितियों में गैर राजनीतिक संगठन है और सरकार की मजदूरों के हितों के नीतियों का समर्थन एवं हितों के विरुद्ध लिए गए निर्णयों का निरंतर विरोध करता है। उदाहरण के लिए एन0पी0एस0 का विरोध वर्ष 2004 से भारतीय मजदूर संघ पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ करता रहा है जिसके चलते एन0पी0एस0 में कुछ महत्वपूर्ण सुधार जैसे मृत्यु की स्थिति में परिवार को पुरानी पेंशन के नियम के तहत लाभ, बीच में धन निकासी की व्यवस्था, ग्रेच्युटी का भुगतान , भविष्य निधि में सरकारी अंशदान 14 परसेंट करवाने आदि है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए संघ की रीति नीति के तहत कर्मचारी हितों का कार्य करने का आह्वान किया।
चुनाव अधिकारी केंद्रीय कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडे द्वारा नए पदाधिकारियों का चयन किया गया ।जिसका प्रस्तावक सहायक मंडल मंत्री राजेश्वर कुमार सिंह ने किया जिसके अनुसार शाखा अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन कुमार, उपाध्यक्ष विनय कुमार दुबे, रामबोला यादव, ज्ञानदेव कुमार, अमित कुमार, शाखा मंत्री अभय कुमार श्रीवास्तव, सह शाखा मंत्री बीडी मिश्रा, श्रीराम सुधारे, योगेंद्र कुमार, सत्यनारायण शर्मा, संगठन मंत्री सुशील कुमार, कार्यालय मंत्री विजय शंकर प्रसाद, कोषाअध्यक्ष अनुज पासवान, सदस्य नवाज खान, राघवेंद्र कुमार,मनोज पांडे, शैलेन्द्र शर्मा, एवं अशफाक अली बनाए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारी खुर्शीद अली, मंडल पदाधिकारी मुरारी कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार चौधरी, पीके मिश्रा सहित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
0 Comments